सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में अंग्रेजी सप्ताह का समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे विद्यालय के अभिभावक श्री परशुराम राय। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि श्री परशुराम राय एवं प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा के कर कमलों से दीप प्रज्वलन किया गया।
ज्ञात हो कि इस सप्ताह को विद्यालय में अंग्रेजी सप्ताह के रूप में मनाया गया इसमें अंग्रेजी भाषा को बढ़ावा देने के लिए पूरे सप्ताह अंग्रेजी में वार्तालाप ,भाषण ,कविता, गीत, वस्तु प्रदर्शनी, वाद – विवाद एवं रंगारंग कार्यक्रम किया गया। अंग्रेजी के आचार्य श्री धर्मेन्द्र तिवारी, श्री विधानचंद्र झा, श्री रामाकांत मिश्रा, श्री मनोज वर्मा एवं आचार्या श्रीमती प्रियंका बागची के नेतृत्व में सारे कार्यक्रम किए गए ।मंच संचालन बहन श्रेयांशी एवं सृष्टि ने किया ।
कार्यक्रम की प्रस्तावना को प्रस्तुत करते हुए आचार्य श्री विधानचंद्र झा ने कहा कि आधुनिक समय में अंग्रेजी एक आवश्यकता बन गई है। अंग्रेजी सप्ताह का उद्देश्य भैया -बहनों के अंदर स्पोकन इंग्लिश की कला को विकसित करना है।बहन श्रेयांशी ने अंग्रेजी में सुमधुर गीत प्रस्तुत किया।
आचार्या सुश्री नमिता के निर्देशन में शिशु वाटिका के भैया -बहनों द्वारा अंग्रेजी वर्णमाला पर आधारित गीत की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहा। बहन बरखा,चाहत,ऐंजल एवं भैया हर्ष ने अंग्रेजी भाषा की उपयोगिता पर अपना भाषण प्रस्तुत किया। नन्हें -मुन्हें बच्चों द्वारा राइम्स पर भावात्मक नृत्य दर्शकों को खूब भाया।
बहन वैष्णवी की टीम द्वारा सुदामा -कृष्ण मिलन पर आधारित लघु नाटिका ने सबको भावुक कर दिया। कक्षा षष्ठ की बहनों द्वारा प्लेनेट डान्स सराहनीय रहा। अपने उद्बोधन के क्रम में प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा ने कहा कि ग्लोबल भाषा होने के कारण सभी को अंग्रेजी ज्ञान होना अति आवश्यक है। मौके पर सभी आचार्य एवं दीदी जी की उपस्थिति रही।