दिनांक 12 जुलाई 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में संस्कृत सप्ताह का समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे विद्यालय के अभिभावक श्री बड़ा बाबू तिवारी। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि श्री बड़ा बाबू तिवारी एवं प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा के कर कमलों से दीप प्रज्वलन किया गया।
ज्ञात हो कि इस सप्ताह को विद्यालय में संस्कृत सप्ताह के रूप में मनाया गया इसमें संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए पूरे सप्ताह संस्कृत में वार्तालाप ,भाषण ,कविता, गीत, वस्तु प्रदर्शनी, वाद – विवाद एवं रंगारंग कार्यक्रम किया गया। संस्कृत के आचार्य श्री अजय पांडे एवं आचार्या श्रीमती सुलेखा कुमारी के नेतृत्व में सारे कार्यक्रम किए गए ।मंच संचालन सुप्रिया तिवारी एवं नूपुर रानी ने किया ।
बहन दीपा कुमारी के द्वारा किए गए गणेश वंदना एवं शुभ लक्ष्मी तिवारी और मीरा कुमारी के द्वारा किए गए तांडव नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। तृषा लाला, शान्वी चौरसिया ,अंजलि ,अवनी ,अनुष्का ने लघु नाटिका के माध्यम से संदेश दिया कि हमें प्लास्टिक का उपयोग विवेकपूर्ण ढंग से करना चाहिए क्योंकि यह हमारी पृथ्वी के लिए घातक है । आर्यन ,यशराज शर्मा विवेक, सिमरन ,आकांक्षा, अंशुमन पाण्डेय, ज्योति प्रिया , आयुष्मान शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
मीडिया प्रभारी आचार्य श्री धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि विद्या भारती की योजना होती है कि प्रत्येक वर्ष विद्या भारती के विद्यालयों में संस्कृत सप्ताह, अंग्रेजी सप्ताह, वैदिक गणित सप्ताह, संगणक सप्ताह,विज्ञान सप्ताह एवं सामाजिक अध्ययन पर आधारित संस्कृति बोध सप्ताह मनाया जाता है ताकि भैया बहनों में इन विषयों के प्रति रुचि जागृत हो । आगामी सोमवार से विद्यालय परिसर में अंग्रेजी सप्ताह का शुभारंभ होगा मौके पर सभी आचार्य एवं दीदी जी की उपस्थिति रही।