11 जुलाई 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के प्रांगण में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य डॉक्टर तापस कुमार घोष को सेवानिवृत्ति के उपरांत स्नेह मिलन समारोह के माध्यम से विदाई दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि आचार्य डॉक्टर तापस कुमार घोष , प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य श्रीमान उत्तम गयाली एवं आचार्य श्री अशोक कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर आचार्य जी को सादर सम्मानित किया गया। अतिथि परिचय आचार्य श्री पंकज गुप्ता ने किया । आचार्य श्री राजेश शर्मा ने उनके साथ के अनुभव को साझा किया ।
इस अवसर पर जितेंद्र कुमार दुबे (संगीत) एवं पीयूष बेरा के गीत ने सबों को भावविभोर कर दिया । मंच संचालन वरिष्ठ आचार्या प्रियंका बाग्ची ने किया । प्रशस्ति पत्र वरिष्ठ आचार्या डॉक्टर निशा तिवारी ने पढ़कर समर्पित किया। अपने उद्बोधन के क्रम में डॉक्टर तापस घोष ने कहा कि विद्यालय में हमने भैया-बहनों को केन्द्र में रखकर अध्यापन कार्य किया।
विद्यालय में बिताए गए पल मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा। प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा ने कहा कि डा० तापस घोष जी एक अनुभवी , मिलनसार और भैया-बहनों के बीच लोकप्रिय आचार्य थे। इनका कार्यकाल काफी प्रभावशाली रहा। अपने उद्बोधन के क्रम में श्रीमान उत्तम गयाली ने कहा जीव विज्ञान के आचार्य डा० तापस घोष ने इस विद्यालय में 25 वर्षों के अपने कार्यकाल में कई चिकित्सकों का निर्माण किया है। इनके योगदान को हमारा समाज भुला नहीं सकता ।इस अवसर पर सभी आचार्य- दीदीजी उपस्थित थे।