0 Comments

सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन आरोग्य जीवन के लिए योग अनिवार्य -श्री शत्रुघ्न महतो

दिनांक -21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह एवं भारतीय कोकिंग कोल लिमिटेड,गोविन्दपुर क्षेत्र संख्या -3 के संयुक्त तत्वावधान में योग का भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान शत्रुघ्न महतो, माननीय विधायक, बाघमारा विधानसभा, श्री शिवपुजन पाण्डेय, पतंजलि योगपीठ के योग शिक्षक(कतरास), श्री महेश्वर प्रसाद महतो-पतंजलि योग शिक्षक,तोपचांची, श्री प्रतीक राय, पतंजलि योग शिक्षक,गोमो, श्री विजय कुमार स्वामी, समिति सदस्य श्रीमान उत्तम गयाली, प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा के कर कमलों से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

आचार्य श्री पंकज कुमार गुप्ता ने अतिथि परिचय कराया।सुश्री आरती कुमारी एवं आचार्य श्री धर्मेन्द्र तिवारी ने मंच संचालन किया ।आचार्य श्री गिरवरधारी राय ने योग स्थापना मंत्र के साथ विभिन्न प्रकार का आसन करवाया। प्राणायाम का अभ्यास पतंजलि योग शिक्षक श्री महेश्वर कुमार महतो ने कराया।

योग संदेश प्रस्तुत करते हुए पतंजलि योगपीठ, कतरास के मुख्य शिक्षक श्री शिवपूजन पाण्डेय ने कहा कि योग को अपनी जीवनशैली में अपनाकर हम आरोग्य को प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा ने योग संकल्प दुहरवाया। योग प्रमुख आचार्य श्री अजय कुमार पाण्डेय ने समापन मंत्र प्रस्तुत किया।

बीसीसीएल गोविन्दपुर क्षेत्र संख्या -3 के क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारी श्री अंकित श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी भैया -बहन, आचार्य -दीदीजी,समाज के गणमान्य व्यक्ति,पूर्व छात्र -छात्राओं एवं कर्मचारी बंधु-भगिनी ने भाग लिया ‌।

Share:

Categories: