दिनांक -3 फरवरी 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह की वंदना सभा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा आयोजित सुलेख प्रतियोगिता में द्वितीय की बहन अणु सूत्रधर , निबंध प्रतियोगिता में षष्ठ के भैया शुभम शर्मा, अष्टम के भैया अभिषेक शर्मा एवं द्वादश की बहन लाडली कुमारी को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विद्या भारती प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में चयनित पंचम के भैया पवन कुमार को सांत्वना पुरस्कार के रूप एक हजार का चेक देकर सम्मानित किया गया। धनबाद जिला का अंतर विद्यालयी वाद -विवाद प्रतियोगिता राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में आयोजित हुई थी जिसमें द्वादश की बहन अर्श वत्स ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढाया।उसे भी ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ -साथ संस्कृति बोध अभियान में अन्य विद्यालय के भैया -बहनों को सम्मिलित कराने के कारण आचार्य महेंद्र पाण्डेय, धर्मेंद्र तिवारी, अजय पाण्डेय, अशोक सिंह, विकास गुप्ता, पंकज गुप्ता एवं उषा दीदी जी को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अभिभावकों को संस्कृति बोध में सम्मिलित कराने के कारण आचार्य जितेंद्र कुमार दुबे (भूगोल) एवं अनूप कुमार पांडे को भी सम्मानित किया गया।

अपने उद्बोधन के क्रम में प्रधानाचार्य श्री रामाकांत राणा ने कहा कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता है भैया बहनों को अपने भविष्य को निखारने के लिए सतत प्रयासरत रहना चाहिए तभी उन्हें सफलता मिल सकती है। इस अवसर पर सभी भैया- बहन एवं आचार्य- दीदी जी उपस्थित थे।

Share:

Categories: