दिनांक -01 फरवरी 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में शिशु वाटिका के चालीस भैया -बहनों को पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर सुवर्ण प्राशन औषधि पिलाई गई। इससे पूर्व आचार्य श्री अजय कुमार पाण्डेय द्वारा भगवान धन्वंतरि का पूजन एवं हवन कराया गया।
जिसमें सभी भैया -बहन सम्मिलित हुए।शिशु वाटिका प्रमुख अनिता दीदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह औषधि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है साथ ही दिमाग को विकसित करता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्या सुश्री नेहा, शीतल एवं सेविका रिंकु का पूर्ण सहयोग रहा।