0 Comments

सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के बहनों ने 6 जुलाई 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर भूली में आयोजित क्षेत्रीय जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व लहरा दिया है। ज्ञात हो सरस्वती विद्या मंदिर भूली में दिनांक 6 जुलाई को क्षेत्रीय जूडो एवं कुराश की प्रतियोगिता थी जिसमें जूडो में सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह,राजकमल, भूली एवं भवनाथपूर से कुल 34 भैया बहनों ने भाग लिया था ।

इसमें सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह की आठ बहनों ने भाग लिया था और गर्व की बात है कि आठ में से सात बहनों प्रिया , दीपा , आंचल , पायल , अदिति ,शिवानी रितु ने गोल्ड मेडल हासिल करके सत्र के शुरुआत में ही इस क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है जबकि बहन खुशी को सिल्वर मेडल की प्राप्ति हुई है। गोल्ड मेडलिस्ट सातों बहनों को सितंबर माह में शारदा विहार भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय खेल में सम्मिलित होना है।

विद्यालय की इस उपलब्धि से पूरा विद्यालय परिवार प्रसन्न है।प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा ने इन आठो बहनों को विद्यालय में पुरस्कृत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभाएं छिपी हुई है जरूरत है उन्हें तराशने की। इस अवसर पर विद्यालय के खेल प्रशिक्षक आचार्य श्री प्रवीण कुमार दास ,सुश्री नमिता कुमारी एवं आचार्या श्रीमती उषा साव के साथ-साथ सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित थे।

Share:

Categories: