बीसीसीएल की दीक्षा महिला मंडल कर्तव्य महिला समिति का सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में कार्यक्रम दिनांक 23 जून 2025 को गोविंदपुर क्षेत्र संख्या 3 बीसीसीएल की दीक्षा महिला मंडल कर्तव्य महिला समिति के द्वारा बच्चों को सम्मानित करने का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम गोविंदपुर क्षेत्र संख्या 3 के महाप्रबंधक की पत्नी श्रीमती शशि प्रसाद एवं एजीएम की पत्नी श्रीमती सीमा जयसवाल के सफल नेतृत्व में संपन्न हुआ ।
समिति का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्र के बच्चों को प्रोत्साहित करना है एवं समाज का कल्याण करना है । श्रीमती शशि प्रसाद ने सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के भैया बहनों के बीच क्रीड़ा सामग्री जैसे कैरम बोर्ड , शतरंज, लूडो फ्लाइंग डिस्क, फुटबॉल आदि देकर खेल के प्रति उन्हें जागरूक किया ।
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि खेल खेलने से तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहता है कार्यक्रम में कर्तव्य महिला समिति की सदस्य श्रीमती अपर्णा शरण ,पुष्पा रजक, सुनीता सिंह ,माला झा ,रतन दत्ता एवं विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या डॉक्टर निशा तिवारी उपस्थित थी।
प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से भैया बहनों के हौसलों में चार चांद लग जाते हैं। यह बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम रहा।