इस अवसर पर आचार्यगण एवं दीदी जी ने होली के गीत प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। गीत संगीत का मधुर दौर चला । प्रधानाचार्य श्री रामाकांत राणा जी ने सबों के लिए जलपान एवं मिठाई की व्यवस्था की ।
विद्यालय के सचिव, प्रधानाचार्य एवं समिति सदस्य के द्वारा विद्यालय के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई । मौके पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य श्री उत्तम गयाली के साथ सभी आचार्य- दीदी जी उपस्थित थे।


