16 फरवरी 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में आचार्य श्री राजीव कुमार सिंह को प्रधानाचार्य श्री रामाकान्त राणा के द्वारा मंच से सम्मानित किया गया ।
ज्ञात हो आचार्य श्री राजीव कुमार सिंह जी ने संस्कृति बोध परियोजना के तहत संस्कृति ज्ञान परीक्षा हेतु बाहरी विद्यालयों से संपर्क बनाकर उनके बच्चों को इस परीक्षा में सम्मिलित कराएं जिससे भारतीय संस्कृति का प्रवाह समाज के अन्य भैया -बहनों तक पहुंच सके ।
प्रधानाचार्य जी ने उनके इस पुनित कार्य की भूरी -भूरी प्रशंसा की और कहा कि हम सभी भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं अत: यह हम सबका कर्तव्य है कि हम अपनी भारतीय संस्कृति के बारे में अपने बच्चों को बताएं ताकि आगामी पीढ़ी भी अपनी संस्कृति पर गर्व कर सके। इस अवसर पर सभी आचार्य- दीदी जी उपस्थित थे।