दिनांक -25 जनवरी 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महुदा खंड के द्वारा सामाजिक सद्भावना बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में महुदा खंड के विभिन्न क्षेत्रों से सामाजिक संगठन से जुड़े लगभग एक सौ प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया।
बैठक का शुभारंभ आईएसएम धनबाद के प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार, धनबाद जिला बौद्धिक प्रमुख श्री मुरारी प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता श्री ललन यादव, श्री कृष्ण तिवारी के कर कमलों से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
बैठक की प्रस्तावना को प्रस्तुत करते हुए श्री मुरारी प्रसाद ने कहा कि सब सनातन समाज के लोगों को एकजुट करना इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है। प्रमुख वक्ता डॉ सुनील कुमार ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखना हम लोगों का परम कर्तव्य है।
इसके लिए एकजुट होकर कार्य करना श्रेयस्कर होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन का अनुपालन करने से हमारा राष्ट्र विकसित होगा। उपस्थित जन समूह ने हिंदू हित में कार्य करने हेतु अपना बहुमूल्य सुझाव दिया।
साथ ही वृहत हिन्दू सम्मेलन करने की योजना बनाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में महुदा खंड के सभी स्वयंसेवकों का भरपूर सहयोग रहा। सहभोज के उपरांत कार्यक्रम संपन्न हुआ।
शंभु महतो, सिद्धांत विक्रम सौनक, लालबहादुर यादव, अजय कुमार पाण्डेय,गिरवरधारी राय,हराधन पाण्डेय, मधुसूदन पाण्डेय, ललन सिंह, देवेन्द्र पाठक, मनोज वर्मा,सुचित सिंह, परशुराम राय, श्यामाकांत गुप्ता,शिवदानी सिन्हा,