दिनांक 27 दिसंबर 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में गुरु गोविंद सिंह जी के चित्र पर पुष्पार्चन किया गया ।
इस अवसर पर बहन सुप्रिया तिवारी ने अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किया वही रूही ,विद्या एवं साक्षी लाला ने हिंदी में अपने विचार रखें। तनय मोदी, सौरभ कुमार एवं ज्योति प्रिया के द्वारा गाए गए गीत ने सबों का मन मोह लिया।
बहन मिस्टी कुमारी के द्वारा प्रस्तुत किया गया कविता ने भी वाहवाही बटोरी। प्रस्तावना रखते हुए आचार्य जितेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह साहसी एवं पराक्रमी शासक थे जिन्होंने देश में राष्ट्रभक्ति की जज्बा को प्रज्वलित किया।
भैया बहनों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह से देश प्रेम एवं सामाजिक कल्याण की भावना सीखने को मिलती है हमें भी राष्ट्र के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।
मंच संचालन कक्षा षष्ठ की शीतल एवं दीपा कुमारी ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्या सुतपा विश्वास का विशेष योगदान रहा । इस अवसर पर सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित थे।