0 Comments

दिनांक 26 दिसंबर 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के प्रांगण में वीर बाल दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा एवं आचार्य अनूप पांडे के द्वारा वीर बालक फतेह सिंह एवं जोरावर सिंह की फोटो के समक्ष दीप जलाकर पुष्पार्चन किया गया ।

इस अवसर पर प्राची कुमारी, पवन कुमार एवं ज्योति प्रिया ने हिंदी में समृद्धि कुमारी ,विष्णु कुमार, सूरज कुमार मिश्रा ने अंग्रेजी में एवं कमल बाउरी ने खोरठा में भाषण प्रस्तुत किया।

बहन साक्षी प्रिया एवं अनुष्का कुमारी ने भावपूर्ण गीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी । प्रस्तावना रखते हुए आचार्य पंकज गुप्ता ने कहा कि वीर बाल दिवस हम सबों के बीच अपने धर्म के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है । ये दोनों बालक पूरे देश के लिए प्रेरक हैं।

चाहे कुछ भी हो जाए हमें अपने धर्म के मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए। अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्य श्री सिन्हा ने कहा कि बच्चों को भी देश प्रेम की भावना बचपन से ही रखनी चाहिए।

उनके लिए अपने कार्य के प्रति सजग रहना एवं शत प्रतिशत परिश्रम करना ही लक्ष्य होना चाहिए।मंच संचालन बहन लक्ष्मी रानी एवं ऋषिका तिवारी ने किया ।इस अवसर पर सभी आचार्य एवं दीदी जी की उपस्थिति रही।

Share:

Categories: