0 Comments

दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में 36 वां क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय को 3 स्वर्ण,4 रजत एवं 2 कांस्य पदक प्राप्त किया।

भैया आशीष कुमार 2 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। भैया कार्तिक ने 1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया।बहन सिमरन, पीहू ने 1-1 रजत एवं अंशिका ने 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक प्राप्त किया। साथ ही बहन आशा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

सभी भैया -बहनों को मंच से सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक प्राप्त भैया -बहन अखिल भारतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने बेंगलुरु जाएंगे।शारीरिक आचार्य श्री प्रवीण कुमार दास एवं संरक्षक दीदी विनिता जी ने सभी भैया -बहनों को शुभकामना दिए।

प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा ने संबोधन के क्रम में कहा कि क्रीड़ा जगत में भी काफी संभावनाएं हैं। परिश्रम और लगन से उपलब्धि अवश्य मिलेगी।

Share:

Categories: