0 Comments

दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में 36 वां क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता सरस्वती बालिका विद्या मंदिर पूर्णिया में आयोजित की गई थी ।इस प्रतियोगिता में विद्यालय को 3 स्वर्ण,4 रजत एवं 2 कांस्य पदक प्राप्त किया।

भैया आशीष कुमार 2 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। भैया कार्तिक ने 1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया।बहन सिमरन, पीहू ने 1-1 रजत एवं अंशिका ने 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक प्राप्त किया।

साथ ही बहन आशा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी भैया -बहनों को मंच से सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक प्राप्त भैया -बहन अखिल भारतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने बेंगलुरु जाएंगे।शारीरिक आचार्य श्री प्रवीण कुमार दास एवं संरक्षक दीदी विनिता जी ने सभी भैया -बहनों को शुभकामना दिए।

प्रधानाचार्य श्री राकेश सिन्हा ने संबोधन के क्रम में कहा कि क्रीड़ा जगत में भी काफी संभावनाएं हैं। परिश्रम और लगन से उपलब्धि अवश्य मिलेगी।

Share:

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *