0 Comments

संस्कृति किसी भी देश की अमूल्य धरोहर- श्री नीरज कुमार लाल

दिनांक 28 अगस्त 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के प्रांगण में धनबाद विभाग का विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं संस्कृति बोध प्रश्न मंच का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धनबाद विभाग प्रमुख श्री नीरज कुमार लाल, श्री जगत नंदन ततवा,प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मधुगोड़ा, श्री राकेश कुमार सिन्हा प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इस महोत्सव में धनबाद विभाग जिसमें धनबाद एवं बोकारो जिले के 22 सरस्वती शिशु / विद्या मंदिरों के संस्कृति बोध परियोजना ,लोकनृत्य, मूर्तिकला, आशुभाषण एवं आचार्य पत्रवाचन के लिए संकुल स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय करने वाले 108 भैया, 175 बहन एवं 8 आचार्य-दीदी जी उपस्थित हुए थे।

विभाग स्तरीय प्रश्न मंच में प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल करने वाले भैया- बहन प्रांत स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे।

अपने उद्बोधन के क्रम में विभाग प्रमुख श्री नीरज कुमार लाल जी ने भैया बहनों को संस्कृति के वाहक संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति ही हमें विश्व गुरु बनाए रखने में सक्षम है। भारतीय संस्कृति का संवर्धन करना हम सभी का परम कर्तव्य है।

मंच संचालन आचार्य श्री धर्मेंद्र तिवारी ने किया जबकि अतिथि परिचय आचार्य श्री पंकज कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम प्रमुख आचार्य श्री अनूप कुमार पांडे ने बताया कि आचार्य पत्रवाचन में एवं मूर्ति कला में सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह को प्रथम स्थान जबकि कथा कथन में एवं लोक नृत्य में सिनीडीह को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है ।

इस अवसर पर प्रबंध कारिणी समिति के कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद, समिति सदस्य श्री उत्तम गयाली के साथ-साथ सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित थे।

Share:

Categories: