0 Comments

अपने विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर, सिनीडीह में सम्मान समारोह आयोजित कर ऐसे छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन कर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

ऐसे छात्र-छात्राएं अब प्रांतीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। आज वंदना सभा में विद्यालय के प्राचार्य राकेश सिन्हा, विद्यालय के विज्ञान आचार्य अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह की शुरुआत की।

शिशु वर्ग के विज्ञान प्रश्न मंच में बहन प्रीति कुमारी, पीहू प्रिया एवं समृद्धि कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग के विज्ञान प्रश्न मंच में भैया हर्ष शर्मा, बहन तृप्ति कुमारी एवं अर्चना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, तरुण वर्ग के विज्ञान प्रश्न मंच में भैया नैतिक कुमार, बहन अंजली कुमारी एवं नेहा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ये तीनों वर्ग अब प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

वहीं दूसरी ओर संगणक प्रश्न मंच प्रतियोगिता के बाल वर्ग में बहन पूर्णिमा मिश्रा, सान्वी चौरसिया एवं भैया अमृत गिरी ने तृतीय स्थान पर्याप्त किया।

भैया -बहनों को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में विद्यालय के प्राचार्य राकेश सिन्हा ने कहा कि वास्तव में प्रतियोगिता ही छात्र-छात्राओं में निखार पैदा करने का सही तरीका है।

प्रतियोगिताओं से भैया -बहनों में प्रतिस्पर्धा का भाव जगाता है, और यह भाव जगने से वे उत्साहित होकर भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सफलता हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का दौर प्रतियोगिताओं का है।

यदि हम समय-समय पर विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेंगे, तो आगे बढ़ने का अवसर हमारे हाथ में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि जो प्रतिभागी भैया- बहन इस प्रतियोगिता में असफल हो गए उन्हें मायूस होने की आवश्यकता नहीं है।

उन्हें यह प्रेरणा मिली है कि आगे कैसे बढ़ा जाता है और कितना परिश्रम किया जाता है। अत: आप सभी निरंतर परिश्रम करते रहें। कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के वरिष्ठ विज्ञान आचार्य अरविंद कुमार एवं आचार्य मुरारी ‌दयाल सिंह ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के विज्ञान आचार्य डॉक्टर तापस कुमार घोष, राजेश कुमार, सुतपा विश्वास, संगणक आचार्य विकास कुमार गुप्ता, विज्ञान के आचार्य पंकज कुमार के साथ-साथ सभी आचार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share:

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *